Posts

Showing posts from 2020

बिहार का LOCKDOWN भाग-1

Lockdown शब्द हम सभी नया सुन रहे हैं, बहुत सारे लोग इससे अंजान भी थे कुछ को पता भी था कि lockdown हैं क्या? पर क्या आपको पता हैं हमारे बिहार में पूरे 30 साल तक lockdown था,जी हाँ आप सही पढ रहे हैं पूरे 30 साल lockdown था ,चाहे वो 15 साल राजद की सरकार हो या बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की सरकार हो, बिहार के पूरे 30 साल को अच्छी तरह देखा जाए तो कथाकथित 15 साल जंगलराज रहा तथा 15 साल से अभी तक कथाकथित सुशासन बाबू की सरकार रही,इन 30 साल में इन दोनों सरकारों द्वारा बिहार को किस दिशा में लेजाया गया यह तो सभी के सामने हैं। अपनी सत्ता बचाने के लिए दल बदल होता रहा । अब समझते है कैसे lockdown रहा 30 साल तक.... 1. 30 साल मे अपराधिक गतिविधियों पर सिर्फ वैसे ही लगाम लगी है जैसे आज करोना पर लगी हैं,सरकारे यह कहती हैं कि करोना कंट्रोल में हैं पर आकड़े कुछ और बताते हैं,वैसे ही यह बताया जाता है कि अपराध पर लगाम है पर आकड़े पोल खोल देते हैं। 2. सरकारी परियोजनाओं का हाल तो ऐसा हुआ हैं जैसे सरकार द्वारा यह दावा किया जाता हैं कि करोना के मरीजों को इतनी सुविधाएं मिलेगी, पर हकीकत तो यह हो...

मैं बिहार का मज़दूर हूँ

Image
नॉर्वे से पीएचडी रिसर्च करने वाले एक बिहारी अभिषेक रंजन भैया जी ने "#बिहारी_मजदूर" के पीड़ा को अपने क़लम से "मैं बिहार का मज़दूर हूँ।" कहकर सच्चाई को बयां किया है, आप भी जरूर पढ़िए। मैं बिहार का मज़दूर हूँ। हाँ, मैं अमीरों के महल बनाता, सफाई करता, बोरा ढोता , मजदूर होना शायद मेरी फिदरत में ही लिख दिया गया था जब मेरा जन्म बिहार जैसे जगह पे, गरीब परिवार में हुआ था। मैं बिहार का मजदुर हूँ, ना, मजदूर होना मैं नही चाहता था, लेकिन मैं मजबूर था गरीबी से लड़ने में, परिवार चलाने में, कर्ज चुकाने में, बच्चों को पढ़ाने में और जिंदगी की तमाम चुनौतियों का सामना करने में। मैं बिहार का मजदूर हूँ। मुझे नेताओं ने लूटा, मेरे नाम की राजनीति करके आज वो खुद आलीशान बंगलों में रहते हैं। लेकिन मैं बस सालों से झोपड़ी में जन्म लिया ,रहा और शायद यहीं मर भी जाऊंगा। मैं बिहार का ही मजदूर हूँ और मैंने दशकों से जमींदारों की खेत खलिहान जोते, हल चलाये, बैल हांका और एक ग़ुलामी का जीवन बिताया। ये जो शब्द साहेब है न शायद मैंने ही बनाया है अपने हुक्मरानों के लिए। मैं बिहार का मजदूर हूँ मुझे शिक्षा...