Posts

सर्जिकल स्ट्राइक - 2 सफल हुआ। एक था पाकिस्तान सपने की ओर बढता हिन्दुस्तान। 😊😊😊

पुलवामा हमले के बाद से ही भारत-पाक में तनातनी बढ़ रही है. कल यानी 25 फरवरी के रोज़ पाकिस्तान ने सीज़फायर का उल्लंघन किया. भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई. लेकिन आज तड़के यानी 26 फरवरी, 2019 की सुबह भारत ने बड़ी कार्रवाई की. इंडियन एयरफोर्स के फाइटर प्लेन पाकिस्तान के बालाकोट और PoK के मुज़फ़्फ़राबाद इलाके में घुस गए. इसी इलाके में पाकिस्तान की शह पर टेरर कैंप चलते हैं. हमले की पुष्टि की है पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने. गफूर ने तड़के 5 बजे के करीब ट्वीट करके कहा- कहां हुई कार्रवाई? भारतीय एयरक्राफ्ट मुज़फ़्फ़राबाद सेक्टर से घुसे. पाकिस्तानी एयरफोर्स ने समय रहते माकूल कार्रवाई की. भारत ने वापस जाते वक्त जल्दबाज़ी में बालाकोट के पास कुछ पेलोड( हथियार) छोडे़ हैं. किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. बालाकोट पाकिस्तान और भारत की सीमा के नज़दीक है. मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक इसी इलाके में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेनिंग कैंप चलते हैं. ये जगह PoK की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद से सिर्फ 40 किलोमीटर की दूरी पर है. इंडियन एयरफोर्स के 12 मिराज 2000 एयरक्रा...

Sunny Leone ने टॉप की ये बिहार परीक्षा, जानें स्कोर कार्ड

Image
सनी लियोनी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा में टॉप किया है। दरअसल बिहार पब्लिक हेल्थ इंजनीयरिंग डिपार्टमेंट (PHED) में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी जिसकी मेरिट लिस्ट हाल ही में जारी की गई है। ऐसे में जिस उम्मीदवार ने पहला स्थान हासिल किया है उसका नाम है सनी लियोनी। यहीं नहीं जो उम्मीदवार तीसरे नंबर पर है, उसका और उसके पिता का नाम तो आप पढ़ भी नहीं पाएंगे। बिहार पब्लिक हेल्थ इंजनीयरिंग डिपार्टमेंट की टॉपर सनी लियोनी: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई लिस्ट के मुताबिक सनी लियोनी ने बिहार पब्लिक हेल्थ इंजनीयरिंग डिपार्टमेंट की परीक्षा में 98.50 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है। स्कोर कार्ड के मुताबिक सनी लियोनी को 25 प्वाइंट एक्सपीरियंस के मिले हैं जबकि 73.0 एजुकेशन प्वाइंट मिले हैं। इसके साथ ही सनी लियोनी की एप्लीकेशन आईडी है JEC/0031211 और उनके पिता का नाम लियोना लियोनी लिखा है। वहीं परीक्षा की टॉपर सनी लियोनी की उम्र 27 साल है। PHED के ज्वाइंट सेक्रेटरी अशोक कुमार ने बताया इसे छेड़छाड़: पब्लिक हेल्थ इंजनीयरिंग डिपार्टमेंट के ज्वाइंट सेक्रेटरी अशोक कुमार ने इंडि...

बीहड़ के 'राजा' डाकू मलखान सिंह का एलान, 'सरकार कहे तो 700 साथियों के साथ पाकिस्तान को धूल चटा दूं'

Image
डाकू मलखान सिंह जिसने बीहड़ पर राज किया है. जिसकी गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग कांपते थे. पुलवामा आतंकी हमले से आहत पूर्व दस्यु सरगना मलखान सिंह ने कहा कि एमपी में 700 बागी बचे हैं अगर शासन चाहे तो बिना शर्त, बिना वेतन के हम अपने देश के लिए बार्डर पर मरने को तैयार हैं. मलखान सिंह ने कहा कि हमसे लिखवा लिया जाए कि हम मारे जाए तो कोई जुर्म नहीं. बचा हुआ जीवन हम लगाने को तैयार हैं. अगर इसमें पीछे हट जाए तो नाम मलखान सिंह नहीं. मलखान सिंह ने कहा कि हम कोई अनाड़ी नहीं हैं, 15 साल कथा नहीं बाची है मां भवानी की कृपा रहेगी तो मलखान सिंह का बाल भी बाका नहीं होगा. हम चाहते हैं कि हमें बार्डर पर भेजा जाए. उन्होंने कहा कि अगर मुझे से टिकट मिलती है तो मई में लोकसभा चुनाव जरूर लडूंगा. मलखान सिंह शहीदों के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए कानपुर आए थे. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जब वादे करते हैं तो हार जाते हैं. वादा किया तो मध्य प्रदेश में हार गए. लोकसभा चुनाव में भी झूठे वादे करेंगे तो हार जाएंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव होंगे और होते रहेंगे लेकिन पुलवामा हमले का बदला जरूर लेना चाहिए. अगर कश्...

पुलिस के डर से कलाई काट कर जय श्री राम चिल्लाने लगा।

Image
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है. सबलोग अपनी-अपनी तरह से गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. और इस गुस्से को जाहिर करने का सबसे आसान ज़रिया बना है फेसबुक और ट्विटर. लेकिन इसी फेसबुक और ट्विटर पर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देशविरोधी बयानबाजी करने लगे हैं. लोग इनके खिलाफ भी गुस्सा निकाल रहे हैं और ये गुस्सा भी फेसबुक और ट्विटर पर ही निकल रहा है. इस बीच पुलिस अपना काम कर रही है. 18 जनवरी को भी पुलिस अपना काम करने के लिए मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के पाली में पहुंची थी. पुलिस को 20 साल के एक लड़के मोंटी उर्फ मोहसीन खान को गिरफ्तार करना था. वजह ये था कि उसने फेसबुक पर CRPF जवानों पर हुए हमले को शिकार करने की संज्ञा दी थी और और CRPF के जवानों को शिकार बताया था. उसकी फेसबुक पोस्ट के बाद स्थानीय बजरंग दल के लोगों को गुस्सा आ गया और वो पहुंच गए बरसिंहपुर पाली पुलिस स्टेशन. वो तारीख थी 16 फरवरी. उन्होंने पुलिस से कहा कि मोंटी को गिरफ्तार किया जाए. बजरंग दल के लोग मोंटी के घर भी पहुंच गए, लेकिन तब तक वो घर से फरार हो गया था. लेकिन 18 को जब पुलिस उसे गिर...

पुलवामा के शहीदों को गांव में भी श्रध्दांजलि अर्पित की गई।

Image
चुहड़ी युवा उत्थान समिति के द्वारा पुलवामा के शहीदों के लिए कैन्डल मार्च निकाला गया। जिसमे पूरे ग्रामीण जनता का भी भरपूर सहयोग मिला। सभी लोगो ने एक साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सरकार से मांग की तथा पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी भी की गई।

शहीद मेजर विभूति की पत्नी बोलीं, आपने मुझसे झूठ बोला, आप मुझसे ही नहीं पूरे देश से प्यार करते थे...

Image
पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी शहीद पति को देख गर्व से भर गईं। अंतिम संस्कार के दौरान पहले उन्होंने अपने शहीद पति का माथा चूमा, बोला आई लव यू...जय हिंद मेरे हीरो। उन्होंने आगे कहा कि सबको पता है कि मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। हमेशा आपकी फिक्र रहती थी। आप मुझे मेरी जान से भी प्यारे हो। आपने मुझसे झूठ बोला आप मुझसे ही नहीं बल्कि पूरे देश से प्यार करते थे। सबसे प्यार करते थे। आपने देश के लिए अपनी जिंदगी दे दी। उन्होंने कहा कि मैं सभी से निवेदन करती हूं कि वे सहानुभूति न रखें, बल्कि बहुत मजबूत बनें, क्योंकि यह वीर हमारे यहां खड़े किसी भी व्यक्ति की तुलना में बहुत बड़ा है। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दे दी। आप सच में हीरो हो। मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि मैं आपकी पत्नी हूं। मेरा पति वीर है। मेरा ही नहीं बल्कि पूरे देश का हीरो है। आज जा रहे हो लेकिन याद रखना आप मुझसे कभी दूर नहीं हो सकते। हमेशा मेरे साथ रहोगे। एक अमर प्रेम की तरह। जब तक मेरी सांस चलेगी, तब तक मैं सिर्फ आपको ही प्यार करूंगी। मैं सबसे प्रार्थना करती हूं...

जयंती पर भारत माँ के लाल सुभाष चंद्र बोस को शत-शत नमन, सदैव आपका ऋणी रहेगा भारत

Image
Ravikan : नेता जी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) एक ऐसे क्रांतीकारी थे, जिन्होंने अपने विचारों से लाखों लोगों को प्रेरित किया था। सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) ने देश की में बेहद खास योगदान दिया था। नेता जी का जन्म (Subhash Chandra Bose Birthday) 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। सुभाष चंद्र बोस एक संपन्न परिवार से थे। नेता जी बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में तेज थे और देश की आजादी में अपना योगदान देना चाहते थे। 1921 में प्रशासनिक सेवा की प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर देश की आजादी की लड़ाई में उतरे सुभाष चंद्र बोस को उनके क्रांतिकारी विचारों के चलते देश के युवा वर्ग का व्यापक समर्थन मिला। जिसके बाद उन्होंने आजाद हिंद फौज (Azad Hind Fauj) का गठन किया। उन्होंने आजाद हिंद फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों को ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।” का ओजपूर्ण नारा दिया। सुभाष चंद्र बोस (Subhas Chandra Bose) ने आजाद हिंद फौज के कमांडर की हैसियत से भारत की अस्थायी सरकार बनायी, जिसे जर्मनी, जापान, फिलीपीन्स, कोरिया, चीन, इटली, मान्चुको और आयरलैंड ने मान्यता दी थी। ...