Posts

जयंती पर भारत माँ के लाल सुभाष चंद्र बोस को शत-शत नमन, सदैव आपका ऋणी रहेगा भारत

Image
Ravikan : नेता जी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) एक ऐसे क्रांतीकारी थे, जिन्होंने अपने विचारों से लाखों लोगों को प्रेरित किया था। सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) ने देश की में बेहद खास योगदान दिया था। नेता जी का जन्म (Subhash Chandra Bose Birthday) 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। सुभाष चंद्र बोस एक संपन्न परिवार से थे। नेता जी बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में तेज थे और देश की आजादी में अपना योगदान देना चाहते थे। 1921 में प्रशासनिक सेवा की प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर देश की आजादी की लड़ाई में उतरे सुभाष चंद्र बोस को उनके क्रांतिकारी विचारों के चलते देश के युवा वर्ग का व्यापक समर्थन मिला। जिसके बाद उन्होंने आजाद हिंद फौज (Azad Hind Fauj) का गठन किया। उन्होंने आजाद हिंद फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों को ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।” का ओजपूर्ण नारा दिया। सुभाष चंद्र बोस (Subhas Chandra Bose) ने आजाद हिंद फौज के कमांडर की हैसियत से भारत की अस्थायी सरकार बनायी, जिसे जर्मनी, जापान, फिलीपीन्स, कोरिया, चीन, इटली, मान्चुको और आयरलैंड ने मान्यता दी थी। ...

संसद Live: सवर्ण आरक्षण बिल लोकसभा में भारी बहुमत से पास, सिर्फ तीन सांसदों ने किया विरोध

Image
सवर्ण आरक्षण बिल लोकसभा में पास हो गया है. बिल के पक्ष में 323 वोट पड़े जबकि तीन सदस्‍यों ने इसके विरोध में वोट किया. इसके चलते अब गरीब सवर्णों को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्‍थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलने का एक रास्‍ता साफ हो गया है. बिल पास होने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे. अब यह बिल राज्‍य सभा में जाएगा. इससे पहले केंद्रीय सामाजिक न्‍याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने आर्थिक रूप से पिछड़े समान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा और रोजगार में 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए संसोधन बिल लोकसभा में पेश किया. केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंग गहलोत ने यह बिल पेश करते हुए कहा कि अब तक आरक्षण के दायरे से बाहर छूटे समाज के सभी वर्गों को इस कोटे का लाभ मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार 'सबका साथ और सबका विकास' को लेकर प्रतिबद्ध है और यह बिल इसका एक सबूत है. इस संविधान संशोधन विधेयकर को पारित करने के लिए दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन जरूरी है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर मंगलवार को ...

परमाणु बम के बारे में 10 रोचक तथ्य

परमाणु बम एक प्रकार का विस्फोटक हथियार है जो परमाणु विखंडन या संलयन के माध्यम से परमाणु प्रतिक्रियाओं का उपयोग करता है. इस तरह के हथियार भारी मात्रा मे उर्जा छोड़ते हैं और इसीलिए ये विनाश का कारण भी बनता है. सबसे पहले परमाणु बम का प्रयोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुआ था. इन हतियारों को काफी विनाशकारी माना जाता है क्योंकि एक ही बम लाखों लोगों को मारने और पूरे शहर को नष्ट करने की क्षमता रखता है. आइये इस लेख के माध्यम से अध्ययन करते हैं परमाणु बम के बारे में और कब इसको हिरोशिमा और नागासाकी में गिराया गया था और इसके क्या परिणाम हुए थे, इत्यादि. परमाणु बम के बारे में रोचक तथ्य 1. परमाणु बम में युरेनियम या प्लूटोनियम के परमाणु विखंडन से ऊर्जा उत्पन्न होती है. इसके लिए परमाणु के केंद्रक में न्यूट्रॉन से चोट किया जाता है जिससे बहुत बड़ी मात्रा में उर्जा उत्पन्न होती है. इसी प्रक्रिया को नाभिकीय विखंडन भी कहते हैं. ये हम सब जानते हैं कि परमाणु बम इतना खतरनाक होता है कि अगर कहीं गिरा दिया जाए तो दशकों तक जन-जीवन का निशान नहीं रहेगा और पेड़ पौधे भी उग नहीं पाएंगे. जैसा कि जापान के दो शहर हिरोश...

कैप्टन विजयंत थापर के कैम्प में आ गई कश्मीरी लड़की-उसके बाद कैप्टन ने जो किया वो मिसाल बन गया

New Delhi : यह घटना है 1999 कि जब कैप्टन विजयंत थापर 22 वर्ष के थे एवं 2 राजपूताना राइफल्स में तैनात थे। उनकी यूनिट के नजदीक कश्मीरी लड़की 6 वर्षीया रुकसाना रहती थी जिनके पिता की आतंकियों ने ह’त्या कर दी थी। एक दिन कैम्प से बाहर कैप्टन थापर ड्यूटी के दैरान खाना खा रहे थे तो रुकसाना वहां आ के बैठ गई। कैप्टन थापर ने उसे भी खाना खिलाया और उस से पूछा कि तुम स्कूल क्यों नहीं जाती हो? वहां आस-पास जांच करने पर पता चला कि रुकसाना के परिवार के पास पैसे नहीं हैं और उस के पिता को आतंकियों ने मार दिया है। कैप्टन थापर ने कहा कि रुकसाना की पढ़ाई का सारा खर्च वह खुद उठाएंगे। इसके बाद कारगिल युद्ध शुरू हो गया। कैप्टन थापर ने अपने पिता रिटायर्ड कर्नल वी एन थापर को चिट्ठी लिखी और कहा कि अगर युद्ध में उसे कुछ हो जाता है तो आप स्वयं रुकसाना की पढ़ाई व उसकी देखरेख का खर्च उठाएंगे। कारगिल युद्ध में कैप्टन थापर की यूनिट को तोलोलिंग हिल पर कब्ज़ा करने की ज़िम्मेदारी दी गयी। अभियान के दौरान पहले लक्ष्य “बर्बाद बंकर” पर कैप्टन थापर व उनकी टीम ने कब्ज़ा कर लिया, जब उनकी यूनिट आगे बढ़ने लगी तो दुश्मन की एक गोली कै...

जाप का कार्यक्रम

जन अधिकार पार्टी (लो) बिहार                 कार्यक्रम की सूचना    ********************************** जन अधिकार पार्टी (लो)  के सभी जिला अध्यक्ष को निर्देशानुसार सूचित किया जाता है कि जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक द्वारा समय समय पर उठाए गये जन समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए दिनांक 29-12-2018 को सभी जिला मुख्यालयों पर जन अधिकार पार्टी (लो) द्वारा 10-00 बजे दिन से 4.00बजे संध्या तक भूख हड़ताल किया जाएगा  जिसका आयोजन जिला अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम म़े पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, युवा शक्ति, युवा परिषद और छात्र परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सम्मिलित होंगे। संबंधित जिला के राष्ट्रीय और राज्य समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी सम्मिलित होंगे जिनको जिला अध्यक्ष द्वारा अनिवार्य रूप में आमंत्रित किया जायेगा। कार्यक्रम की सूचना तत्काल जिला अध्यक्ष जिला प्रशासन को दिया जाना सुनिश्चित करेंगें। मांगे 1- बिहार को अकाल प्रभावित राज्य घोषित किया जाय। 2-कृषकों से धान  में किये ज...

राजभवन मार्च के दौरान 'जाप' कार्यकर्ता को लगा आंसू गैस का गोला, हालत गंभीर

Image
पटना पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं के राजभवन मार्च के दौरान चलाए गए आंसू गैस के गोले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि गया का रहने वाला पंकज को आंसू गैस के गोले से इतनी गंभीर चोट लगी कि वह मौके पर ही गिर गया, उसके सिर से खून निकलने लगा. आनन-फानन में उसे पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है. पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप कार्यकर्ता राजभवन मार्च कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले चलाए और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. इसी दौरान युवक को गोला लग गया और वह वहीं गिर पड़ा. बाद में पुलिसकर्मियों ने खून से लथपथ युवक को उठाया और पीएमसीएच भेजा है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. आपको बता दें कि अपराध, शिक्षा और किसानों के सवाल पर जन अधिकार पार्टी  ने राजभवन मार्च का आयोजन किया था. इसी दौरान जाप कार्यकर्ताओं का जुलूस राजभवन की ओर जा रहा था. पुलिस ने उस जुलूस को रोकना चाहा लेकिन बताया जा रहा है कि जाप कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी शुरू कर दी गई.

चिराग के बयानों से सियासी हलचल 

रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के सुर बदलने लगे हैं। पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने बयानों से लगातार हलचल बना रखी है। एक तरफ उन्होंने जहां एनडीए को नाजुक दौर में बताकर भाजपा को अप्रत्यक्ष रूप से निशाने पर लिया। दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने राम मंदिर जैसे मुद्दों पर भी भाजपा को नसीहत दे डाली। चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी में स्पष्ट तौर पर एक सकारात्मक बदलाव आया है। कांग्रेस को लंबे समय बाद जीत मिली है। आपको इसका श्रेय राहुल गांधी को देना होगा। अगर आप किसी की आलोचना करते हैं तो आपको बेहतर प्रदर्शन करने पर उसकी तारीफ भी करनी चाहिए। उन्होंने मुद्दे को बेहतर तरीके से उठाया। उन्होंने कहा, जिस तरह से कांग्रेस ने किसानों, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया, मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतर तरीके से इसे उठाया। हम धर्म और मंदिर में उलझे रहे। मैं फिर सरकार से गुजारिश करता हूं कि हम आने वाले समय में विकास के मुद्दे पर ही फोकस करें। चिराग के बयानों से सियासी हलचल दूसरे ट्वीट में चिराग ने लिखा कि गठबंधन की सीटों को लेकर कई...