हर सवाल में तेजाब अभी बाकी हैं।

ये किसी और कि बेटी थी ,किसी और कि बहन थी ?

क्या फर्क पड़ता है बिहार के युवा एवं छात्रों एवं आमलोगों को क्योंकि ये उनकी सगी बेटी -बहन नहीं थी ?

लोग चौकीदार बनने एवं न्याय के साथ विकास को आसमान की ऊंचाई से भी ज्यादा ऊपर उठाने में लगे हैं।

कुछ लोग संविधान एवं आरक्षण के लिए चिंता जता रहें हैं ?

बिहार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी मधेपुरा में 15 दिन से कैम्प किये हुए हैं ।

D G P बिहार श्री गुप्तेश्वर पांडे जी सिर्फ सोशल मीडिया में अपना प्रवचन दे रहें हैं ।

गृह सचिव श्री अमीर सुहानी साहब अभी क़ुरआने-शरीफ के आयतों को पढ़ने में व्यस्त हैं ।

भागलपुर के आयुक्त एवं IG ,DIG एवं DM ,SSP ,City SP सब 18 तारीख को चुनाव सम्पन्न करा -कर छुटियों की लुफ्त उठा रहें ।

छात्र - युवा IPL में सट्टे लगाकर धनवान बनने में ब्यस्त हैं 


डूब मरना चाहिए बिहार के छात्र -युवा एवं आमलोगों क्योंकि यहां जिंदा बचा ही कौन है सिर्फ जिंदा लाशों की भरमार है ।

आज उस लालड़ी-लालडी सुकोमल लड़की का सबाल ?

कल जब हमारी बहने -बेटियों के ऊपर जब कोई मनचला

तेजाब फेंक कर जान ले -लेगा तभी जिंदा होगें अन्यथा 

नहीं ?


रूह में जान अब भी बाकी है

हिम्मत से लड़ूंगी ज़िन्दगी की लड़ाई

आत्मसम्मान मेरा अब भी बाकी है


मिटाई है लाली होठों की मेरी

पर होठों की मुस्कान अब भी बाकी है

काली हूं मैं, मैं दुर्गा भी हूं

हौसलों में उड़ान अब भी बाकी है


बदसूरत बनाया मुझको तो तूने

बदसीरत है तू ये बात भी सांची है

जलेगा सवालों से पल पल तू मेरे

हर सवाल में तेज़ाब अब भी बाकी है


Comments

Popular posts from this blog

बिहार का LOCKDOWN भाग-1

राजभवन मार्च के दौरान 'जाप' कार्यकर्ता को लगा आंसू गैस का गोला, हालत गंभीर

मैं बिहार का मज़दूर हूँ