आज पटना में जाप संरक्षक ने साफ शब्दों में कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) 2020 का विधान सभा चुनाव अकेले सभी सीटों पर लड़ेगी और इसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ यह भी कहा कि पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन बनाकर लड़ेगी। पटना आवास पर पत्रकारों से साथ बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता संगठनात्मक मजबूती और जनाधार विस्तार है। इसके लिए पार्टी सशक्त नेतृत्व की रणनीति पर लगातार काम कर रही है।
शिक्षा और मेडिकल माफिया के खिलाफ पार्टी आगामी 21 दिसंबर को राजभवन मार्च करेगी। इसमें पार्टी की राज्य ईकाई के साथ जन अधिकार छात्र परिषद, जन अधिकार युवा परिषद और युवा शक्ति के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उनउन्हों कहा कि पूरा राज्य सुखाड़ की चपेट में है, लेकिन सुखाड़ग्रस्त घोषित करने में भेदभाव किया जा रहा है। 75 फीसदी धान क्रय केंद्रों से धान की खरीद नहीं हो रही है और किसान बिचौलियों को धान बेचने को विवश हो रहे हैं। सत्ता और प्रतिपक्ष दोनों अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। विधायक पप्पू पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
उनउन्हों
पार्टी की संठनात्मक मजबूती के लिए नये साथियों को भी जिम्मेवारी सौंपी है। युवा जन अधिकार परिषद में रवि उज्ज्वल कुशवाहा को प्रधान महासचिव बनाया गया है, जबकि रमजी अली खान, चंद्रकांत यादव, रविंद्र मिश्रा और नवीन पांडेय को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। प्रिंस विक्टर यादव और संजय यादव को युवा शक्ति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
जन अधिकार छात्र परिषद में इरफाना आजमी, विशाल कुमार, सुजीत कुमार, दीपक झा और बबलू पासवान को कार्यकारी अध्यक्ष एवं मनीष कुमार, मनदीप गुप्ता और रौशन कुमार को प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई है। पटना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मो. शौकत, बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के अध्यक्ष कुमार गौतम और पूर्णिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रितेश गुप्ता को बनाया गया है। पार्टी विश्वविद्यालयों में संगठनात्मक मजबूती के लिए आंदोलन अभियान भी चलाएगी।

Comments
Post a Comment